मैंडूस तूफान कमजोर लेकिन तमिलनाडु में अलर्ट जारी

<p><em><strong>चक्रवाती तूफान मैंडूस अब एक डिप्रेशन में कमजोर हो गया है। हालांकि&nbsp;इसके असर से दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।</strong></em></p>

मैंडूस तूफान कमजोर लेकिन तमिलनाडु में अलर्ट जारी
11-12-2022 - 02:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चक्रवाती तूफान मैंडूस ने तमिलनाडु में जमकर तबाही मचाई है। इसके प्रभाव से आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और उत्तरी तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश हुई है। वहीं, तमिलनाडु के तटीय इलाकों से मैंडूस तूफान के गुजरने का असर कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू और आस-पास के जिलों में भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आज (रविवार) और कल 11 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, बेंगलूरू के आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मैंडूस अब एक डिप्रेशन में कमजोर हो गया है। हालांकि, इसके असर से दक्षिण आंध्रप्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
मैंडूस तूफान 9-10 दिसंबर की रात को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास स्थित मामल्लापुरम में तट से टकराया था। इसके बाद तूफान मैंडूस गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर कमजोर पड़ गया था। लेकिन इसके प्रभाव से आंध्रप्रदेश के दक्षिण तटीय और रायलसीमा जिलों के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।