Jaipur News : धधक उठा जयपुर का मेन पावर हाउसः समय पर पहुंच गईं 10 से ज्यादा दमकल वर्ना गुल हो जाती पूरे शहर की बिजली 

<p><strong>Jaipur News :&nbsp;</strong><em><strong>जयपुर में अजमेर रोड स्थित हीरापुरा पावर हाउस में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। पावर हाउस की घास में लगी आग देखते ही देखते भीषण हो गई और पूरे ग्रिड सब स्टेशन को चपेट में ले लिया।&nbsp;</strong></em></p>

Jaipur News : धधक उठा जयपुर का मेन पावर हाउसः समय पर पहुंच गईं 10 से ज्यादा दमकल वर्ना गुल हो जाती पूरे शहर की बिजली 
16-03-2023 - 12:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर के हीरापुरा पावर हाउस में लगी आग को बड़ी मषक्कत के बाद बुझाया जा सका। सूचना मिलते ही वीकेआई, मानसरोवर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा और 22 गोदाम से दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) राजेन्द्र नागर पूरी टीम के साथ डटे हुए थे। आसपास के लोग छतों पर चढ़ कर आग की लपटों को देख रहे थे। राजेन्द्र नागर ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को शाम 6.57 पर लोगों ने आग लगने की जानकारी दी। आग जीएसएस परिसर की घास में लगी और देखते ही देखते फैलती चली गई। 440 केवी में आग लगने के दौरान चार कर्मचारी मौके पर थे। एसबीआई स्विच बोर्ड एटेंडेंट और गार्ड इसमें शामिल हैं।
सीएफओ राजेन्द्र नागर ने बताया- आग लगभग पूरे जीएसएस में फैल चुकी थी। यहां पर कई केबल थीं। साथ ही बिजली सप्लाई भी चालू थी। जिसे देखते हुए बड़ी सावधानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। किसी तरह जनहानि की सूचना नहीं है।
पूरे जयपुर में होती है बिजली सप्लाई
हीरापुरा पावर हाउस से पूरे जयपुर शहर में बिजली सप्लाई की जाती है। यह 440 केवी का जीएसएस है। यहां से चंबल पावर हाउस, नला पावर हाउस, राम मंदिर पावर हाउस, सांगानेर पावर हाउस में बिजली सप्लाई की जाती है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो आग लगने का सही कारण पता नहीं चला है।
आग की लपटों की चेन दिखी
जीएसएस के पास रहने वाले अजय शर्मा ने बताया कि वह घर की छत पर परिवार के साथ घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जीएसएस में आग की चेन देखी। इसके बाद धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रात करीब नौ बजे आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।