Rajasthan: राजकीय कार्मिकों को 30 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन

दिपावली पर्व (31 अक्टूबर) को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन एवं भत्तों आदि का भुगतान 30 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया है। इनमें पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं।

Rajasthan: राजकीय कार्मिकों को 30 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन
24-10-2024 - 11:17 PM

वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिवश्री देबाशीष पृष्टि ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व का राजपत्रित अवकाश है। इसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

इसी प्रकार पेंशन भुगतान कार्यालयों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को भी उनके माह अक्टूबर2024 की पेंशन का भुगतान उपरोक्त तिथि अनुसार कर दिया जायेगा। यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

पानी के बिल जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
शहरी जल योजना डूंगरपुर में माह अप्रैल से जुलाई-2024 के पानी के बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता शंकरलाल रोत ने बताया कि पानी के बिल निर्धारित समय में जमा नहीं करवाने पर जल संबंध विच्छेद की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी उपभोक्ता की रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।