Ayodhya Ram Mandir : आ गई वो शुभ तिथि...राम मंदिर के गर्भगृह में इस दिन विराजेंगे रामलला
<p><em><strong>14 जनवरी 2024 यानी मकरसंक्रांति के दिन रामलला अपने विग्रह में विराजेंगे और </strong></em><strong>Shri Ram Mandir </strong><em><strong>कपट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे।</strong></em></p>
Ayodhya Ram Mandir :
अयोध्या में बन रहे भव्य Shri Ram Mandir का निर्माण कार्य लगभग 50 फीसदी पूरा हो गया है। इसी के साथ वह तारीख भी आ गई है, जब रामलला अपने गर्भगृह में विराजेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 14 जनवरी 2024 यानी मकरसंक्रांति के दिन रामलला अपने विग्रह में विराजेंगे और मंदिर कपट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को ट्रस्ट की तरफ से मीडिया को बुलाकर के मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में बताया गया. ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आपडे ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम पिछले 2 साल से चल रहा है और अगले 2 साल के अंदर काम पूरा हो जाएगा। हालांकि गर्भगृह का निर्माण दो तीन महीने के अंदर हो जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के अन्य हिस्से का निर्माण कार्य चलता रहेगा.
पीएम मोदी बनेंगे साक्षी
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के दिन Shri Ram Mandir का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसी दिन रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी इस खास मौके के साक्षी होंगे।
रामनवमी को भगवान Shri Ram के मस्तक पर पड़ेगी सूर्य की रोशनी
चंपत राय ने बताया कि राम नवमी के दिन सूर्य की रोशनी सीधे भगवान रामलला के मस्तक पर पड़ेगी। इसके लिए अंतरिक्ष से टेलीस्कोपिक विधि तैयारी की जा रही है। निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसियां इस दिशा में काम कर रही हैं।
What's Your Reaction?