अगर टी-20 विश्व कप का फाइनल भारत-पाक के बीच हुआ तो...!!!

<p><em><strong>भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होता है तो भारत जीत हासिल करेगा।</strong></em></p>

अगर टी-20 विश्व कप का फाइनल भारत-पाक के बीच हुआ तो...!!!
27-10-2022 - 01:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान पर चार विकेट से जीत हासिल कर अपने अभियान की शुरूआत की है। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की शानदार पारी की बदौलत भारत ने हार के मुंह से जीत छीन ली थी। ऐसे में भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होता है तो भारत जीत हासिल करेगा।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, “भारतीय टीम का आगाज शानदार हुआ है। जब मैं विराट की पारी देख रहा था तो मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। मैं इसके होने का इंतजार कर रहा था। मुझे पता था कि यह होगा। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड हमेशा अच्छा रहा है। मंच सजा हुआ था और विराट मैदान पर आए और विराट पारी खेल गए।”
उन्होंने आगे कहा कि, “1985 क्रिकेट टूर्नामेंट की विश्व चैम्पियनशिप में हमारा पहला गेम मेलबर्न में एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ था। हम जीत गए। अब अगर भारत-पाकिस्तान फाइनल में फिर भिड़ता है तो हम उन्हें हरा देंगे।” भारत का अगल मुकाबला गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाए। वहीं, 27 अक्टूबर को ही पाकिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।