राम रहीम को 40 दिन की पैरोलः पौने 2 माह पहले ही लौटा था जेल में

<p><em><strong>डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की 40 दिन की पैरोल मिल गई है। डेरा प्रमुख के आने को लेकर डेरे में तैयारियां शुरू हो गई हैं।&nbsp;</strong></em></p>

राम रहीम को 40 दिन की पैरोलः पौने 2 माह पहले ही लौटा था जेल में
21-01-2023 - 10:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की पैरोल मंजूर हो गई। इस दौरान राम रहीम 40 दिन यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को इससे पहले पिछले साल 2022 में 3 बार पैरोल मिली थी और वह 91 दिन जेल से बाहर रहा था।
राम रहीम ने पैरोल के लिए आवेदन किया था, जिस पर रोहतक कमिश्नर ने बरनावा प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। बरनावा आश्रम में राम रहीम के प्रेमियों ने उनके आने की तैयारियां शुरू कर दी है। राम रहीम की पैरोल को लेकर गुरुग्राम से हनीप्रीत भी रवाना हो चुकी है। हनीप्रीत ने कल शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफिले के साथ ट्रैवलिंग करते हुए आई प्राउड माई डैड का लोगो दिखाया था।
डेरे के गांव को लेकर धरना जारी
सिरसा के 5 गांवों के ग्रामीणों ने जमीन को लेकर डेरे के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। नेजिया, शाहपुर बेगू, अरनियांवाली, बाजेकां, अलीमोहम्मद के ग्रामीणों का कहना है कि डेरे ने अपना अलग गांव शाह सतनामपुरा बसाया है। पहले इसके अंदर 1500 एकड़ जमीन का रकबा शामिल किया गया था। कुछ समय पहले 200 एकड़ और करवा लिया।
यह है मामला
शाह सतनामपुरा डेरे का ही गांव है। इसलिए डेरा अपने गांव में केवल डेरे की भूमि को रकबे में शामिल करें। डेरे की 700 एकड़ जमीन ही शामिल की जाए। जिस कारण हर एकड़ के पीछे एक कनाल जमीन शाह सतनामपुरा गांव के रकबे में आ गई है। ग्रामीणों की मांग है कि शाह सतनामपुरा में केवल डेरे की जमीन ही जोड़ी जाए। ग्रामीणों के धरने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और धरना स्थल पर पहुंची। वहीं मैनेजमेंट ने भी ग्रामीणों को बातचीत के लिए बुलाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।