कुश्ती में मचा दंगलः कुश्ती संघ चीफ बृजभूषण सिंह का इस्तीफे से इनकार, इससे कम पर राजी नहीं प्रदर्शनकारी पहलवान

<p><em><strong>यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने साफ कर दिया है कि वो इस्तीफा नहीं देंगे। दूसरी ओर, धरने पर मौजूद प्रदर्शनकारी पहलवानों को उनके इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं।</strong></em></p>

कुश्ती में मचा दंगलः कुश्ती संघ चीफ बृजभूषण सिंह का इस्तीफे से इनकार, इससे कम पर राजी नहीं प्रदर्शनकारी पहलवान
21-01-2023 - 10:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त किया जाए। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों का सिरे से खंडन किया और इस्तीफा नहीं देने की बात कही है। 
बृजभूषण शरण सिंह ने दावा है कि वह अपने समर्थन में कम से कम 300 पहलवानों को पेश करेंगे। उधर, प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के चीफ के खिलाफ इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का रुख किया है। मेडल विजेता कई पहलवानों ने सरकार को लिखित शिकायत भेजी है। 
अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों का खंडन करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘अगर मैं बोलूंगा तो सुनामी आ जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यहां किसी की मदद से नहीं हूं, मुझे जनता ने चुना है।’ उन्होंने इस्तीफा देने से साफ इनकार किया है। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भी अपने पास कई सबूत होने का दावा किया है। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कहा, ‘हम कानून का सहारा लेकर चलेंगे।’ 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।