Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया को दिखाया ‘चमत्कार’... बोले-ध्यान से देख लो, आज के बाद नहीं दूंगा कोई सफाई

<p><em><strong>Bageshwar Dham News : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने खिलाफ आरोपों का जवाब रायपुर में मीडिया के सामने अपनी दिव्य शक्तियों के लाइव प्रदर्शन से दिया है। पत्रकारों के सामने बाबा ने अपना चमत्कार दिखाकर कहा है कि आज के बाद कोई सफाई नहीं दूंगा।</strong></em></p>

Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया को दिखाया ‘चमत्कार’... बोले-ध्यान से देख लो, आज के बाद नहीं दूंगा कोई सफाई
21-01-2023 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अपनी अलौकिक शक्तियों और चमत्कार पर उठ रहे सवालों और अंधविष्वास फैलाने के आरोपों से घिरे बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर में मीडिया को अपने लाइव डेमो से चमत्कृत कर दिया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि हम किसी भी चीज को ठीक करने का दावा नहीं करते हैं। यह सब कुछ गुरुजी की कृपा से होती है। बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लाइव डेमो के दौरान देश भर के टीवी पत्रकार वहां पर मौजूद थे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पर्ची पर सवाल थे। कुछ लोग कह रहे थे कि बाबा पर्ची में जो बात लिखते हैं, वह पहले से होती है। रायपुर में लाइव डेमो के दौरान देश भर से पहुंचे पत्रकारों से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आपमें से कोई एक सामने आ जाओ। इसके बाद एक महिला पत्रकार सबकी सहमति से आगे बढ़ती है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री उस पत्रकार से कहते हैं कि मैं पर्चा अभी लिख देता हूं। वह बालाजी का नाम लेकर एक पर्चा तैयार करते हैं।
Bageshwar Dham News : पत्रकार भीड़ से एक महिला को लाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महिला पत्रकार को चुनौती देते हैं कि यहां पर चार पंडाल बने हुए हैं। आप किसी भी पंडाल में जाकर किसी व्यक्ति को बुला लाएं। पर्चा में लिखी बातें उसी के बारे में होगी। हां, आप इसका जरूर ख्याल रखिएगा वह आपका परिचित नहीं हो। महिला पत्रकार वहां से आगे बढ़ती है। कुछ दूर आगे जाकर वह भीड़ से एक महिला को बुला लाती है।
महिला के बच्चे की तबीयत खराब थी
पत्रकार महिला और उसके बच्चे को लेकर लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास पहुंची है। इसके बाद बाबा ने अपनी पर्ची महिला को दी। पर्ची में लिखी बातें महिला के बारे में थी। महिला बिलासपुर में रहती है। अपने बच्चे की बीमारी को लेकर वह आई थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बालाजी की कृपा से 40 फीसदी तक बीमारी ठीक हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।