कलेक्टर पर बुरी तरह भड़के राठौड़, बोले- समय आएगा तो देखेंगे

<p><em><strong>सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट पर भाजपा के महाघेराव के दौरान नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। राठौड़ ने कहा- पायलट के कहने पर वोट देने वालों को गहलोत मान रहे गद्दार</strong></em></p>

कलेक्टर पर बुरी तरह भड़के राठौड़, बोले- समय आएगा तो देखेंगे
05-05-2023 - 07:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को सवाईमाधोपुर जिला कलक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस ने भाजपाइयों को बेरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेरिकेडिंग पर चढ़कर कलेक्ट्रेट में कूद गए।
ज्ञापन देने के लिए अवरोध पैदा किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने नाराजगी जताई। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को ज्ञापन देने के दौरान उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि ‘आपके मेहंदी नहीं लगी जो आप आ नहीं सकते थे। प्रजातंत्र में जनप्रतिनिधि से बड़ा कोई नहीं होता। समय आएगा तो देखेंगे।’
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने राजस्थान में सचिन पायलट के कहने पर वोट दिए, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनको गद्दार मान रहे हैं। राज्य सरकार खुद के लोगों से ही असुरक्षित है और अंतर्कलह से जूझ रही है। सरकार में नायक नहीं, खलनायक हूं मैं... का खेल चल रहा है।
येे भी रहे मौजूद
जिला मुख्यालय पर भाजपा नेताओं ने जमकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जनआक्रोश महा घेराव में प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।