कोर्ट-कचहरी के चक्कर में डूबा इन 6 सितारों का करियर, 2 हिरोइनें तो अभी भी फंसी

<p><em><strong>कुछ कलाकार तो ऐसे भी हैं, जो किसी न किसी वजह से कानूनी पचड़े में फंसे और उनका करियर खत्म हो गया।</strong></em></p>

कोर्ट-कचहरी के चक्कर में डूबा इन 6 सितारों का करियर, 2 हिरोइनें तो अभी भी फंसी
05-05-2023 - 08:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड एक्टर्स पर स्डारडम उनके सिर चढ़कर बोलता है। कुछ लोग इसे संभाल कर चलते है, तो कुछ इसे संभाल नहीं पाते और गलत राह पकड़ लेते है या उसमें फंस जाते है। कुछ कलाकार तो ऐसे भी हैं, जो किसी न किसी वजह से कानूनी पचड़े में फंसे और उनका करियर खत्म हो गया। कानूनी पचड़े में फंसने वाले कई कलाकार हैं। इनमें से कुछ को कानून ने तो माफ कर दिया लेकिन कई लोगों के साथ अभी तक कोई काम करने को तैयार नहीं है। वे खाली बैठे हैं और रोजी-रोटी और लाइमलाइट में बने रहने के लिए कैसे भी काम कर रहे हैं। 


गोविंदा
यह नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे। लेकिन इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गोविंदा का है। एक जमाने में बॉलीवुड के सबसे कमाऊ और बड़े एक्टर रहे गोविंदा को उनका स्टारडम ले डूबा। स्टारडम के नशे में उन्होंने एक शख्स से मारपीट और उसके गलत व्यवहार किया था। इसकी वजह से उन पर कोर्ट केस हुआ। इसके बाद उनका करियर खत्म होता चला गया।
फरदीन खान
दिग्गज एक्टर फिरोज खान के बेटे और एक्टर फरदीन खान पर ड्रग्स केस चला। वह कोर्ट में चक्कर काटने लगे। फिल्ममेकर्स ने भी उनसे नाता तोड़ दिया और उनका करियर खत्म हो गया। 


सूरज पंचोली
सूरज पंचोली ने बॉलीवुड में डेब्यू किया ही था कि उन पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा। सालों तक इस पर केस चला। इस बीच वह एक भी फिल्म नहीं कर पाए। हालांकि उन्हें हाल में कोर्ट ने बरी कर दिया।


जैकलीन फर्नांडिज 
जैकलीन फर्नांडिज की गिनती बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस में होती हैं। वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। पिछले 2-3 साल से कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। इस दौरान उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली है।
संजय दत्त 
संजय दत्त की झोली में अब कई फिल्में हैं। वह पिछले कई सालों लगातार फिल्में भी कर रहे हैं लेकिन वह गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा चुके हैं। यहां तक जेल की हवा भी खा चुके हैं।
शाइनी आहूजा 
शाइनी आहूजा का करियर पीक पर चल ही रहा था कि उनपर एक गंभीर आरोप लगा। उनके घर में काम करने वाली महिला ने शाइनी पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ी। इसके बाद वह फिल्मों से बहुत हो गए। 


रिया चक्रवर्ती 
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप लगा। उन्हें एक महीने तक जेल में भी रहना पड़ा। वह पिछले 3 साल से बाहर हैं लेकिन उनके पास कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।