शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत, 103 सीट पर आगे; 74 पर कांग्रेस को बढ़त; सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, खाचरियावास पिछड़े

<p><em><strong>शुरुआती रुझान के बाद जयपुर में बीजेपी ऑफिस के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया है।</strong></em></p>

शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत, 103 सीट पर आगे; 74 पर कांग्रेस को बढ़त; सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, खाचरियावास पिछड़े
03-12-2023 - 11:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी होने की संभावना दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 103 और कांग्रेस 74 सीटों पर आगे है, वहीं 20 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। शुरू में पिछड़ने के बाद सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़त बना ली है।

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीयों ने बहुत पीछे कर दिया है। यहां कांग्रेस तीसरे और भाजपा पांचवे नंबर पर है। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।