भाभी राविबा के विरुद्ध चुनाव प्रचार में उतरीं रवींद्र जड़ेजा की बहन नयना बा जडेजा
<p><strong>भारतीय जनता पार्टी ने लोकप्रिय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को रविबा जड़ेजा को चुनावी मैदान में उतारा है और खुद रवींद्र ने अपनी पत्नी को चुनाव जिताने की अपील भी की है। लेकिन, रवींद्र जड़ेजा की उलझन इस बात से बढ़ गई है कि चुनावी प्रचार के मैदान में उनका सामना उनकी अपनी बड़ी बहन नयना बा जडेजा से हो रहा है..</strong></p>
चुनावी लड़ाई परिवार के ही सदस्यों के बीच हो तो दिलचस्प हो ही जाती है। गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐसा ही दिलचस्प मुकाबला जामनगर उत्तर विधानसभा सीट पर भी देखने को मिल रहा है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लोकप्रिय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को रविबा जड़ेजा को चुनावी मैदान में उतारा है और खुद रवींद्र ने अपनी पत्नी को चुनाव जिताने की अपील भी की है। लेकिन, रवींद्र जड़ेजा की उलझन इस बात से बढ़ गई है कि चुनावी प्रचार के मैदान में उनका सामना उनकी अपनी बड़ी बहन नयना बा जडेजा से हो रहा है जो कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा के लिए वोट मांग रही हैं।
विभिन्न न्यूज चैनलों की रिपोर्ट के आधार पर नयन बा कांग्रेस का प्रचार करते हुए कह रही हैं कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने दावा किया है कि इस चुनाव में आम जनता कांग्रेस को सपोर्ट कर रही है और वो चाहती है कांग्रेस ही राज्य की सत्ता संभाले।
भारतीय जनता पार्टी के विकास के मुद्दे पर उनका कहना है, प्रधानमंत्री मोदी कहते थे जिस देश का पीएम गिरा हुआ हो उसी देश का रुपया गिरता है। क्या यही विकास है। जब उनसे उनकी भाभी के विरुद्ध प्रचार करने को लेकर सवाल किये गये तो उनका कहना है, मैं अपने सिद्धातों और उसूलों पर काम करती हूं। हमारे घर में अधिकार है कि आपको जो ठीक लगे कर सकते हो। हमारे घर में महिलाओं का प्रभुत्व है।
नयन बा ने कहा, मैं कांग्रेस से जुड़ी हूं। चार साल से इस पार्टी में हूं। मैं लगातार कांग्रेस में हूं तो न मैं उनसे कुछ बोल सकती हूं और न वो मुझे कह सकते हैं। मैं जिला प्रमुख थी पार्टी की। इसी वजह से मैं वोट मांग रही हूं। उन्होंने बताया कि वे वैचारिक तौर पर पहले से ही रवींद्र जड़ेजा और परिवार से से अलग हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घर में हम तीन भाई-बहन हैं। हम सब मेंटली काफी टफ हैं तो मैं दिमाग पर ये सब नहीं लेती हूं, दिल से तो काफी पहले अलग हो चुकी हूं और मैं अपने सिद्धांतों पर चलती हूं।
What's Your Reaction?