आफताब ने आरी से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े: क्राइम शो देखकर सीखा मर्डर का तरीका

<p><em><strong>18 मई यानी करीब 6 महीने पहले आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका और लिव इन पार्टनर श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी।</strong></em></p>

आफताब ने आरी से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े: क्राइम शो देखकर सीखा मर्डर का तरीका
14-11-2022 - 10:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक ऐसे वहशी दरिंदे के चेहरे से पर्दा हटाया, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका और लिव इन पार्टनर श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसके शव को आरी से काटा और नया फ्रिज लाया ताकि टुकड़े उसमें रख सके। शव की बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था।
रात के दो बजे फेंकता शव के टुकड़े
18 दिन तक आफताब रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने आफताब को शनिवार को अरेस्ट किया। इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
क्राइम सीरियल देखकर सीखा तरीका
पूरे मामले पर सूत्रों ने पुलिस के हवाले से बताया कि आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे। उसने इन टुकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से एक बड़ा फ्रिज भी खरीदा। इतना ही नहीं आफताब ने सबूत मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी सर्च किया था।
कौन थी श्रद्धा?
26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी जबकि आफताब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल अकाउंट द हंगरी छोकरो के नाम से है। 
कहां हुई दोनों की मुलाकात
श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में काम करते थे। वर्ष 2019 में यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों प्यार करने लगे लेकिन दोनों के रिश्ते से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और मेहरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे।
श्रद्धा के दोस्त ने जताया संदेह
श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण से संपर्क में थी। लक्ष्मण श्रद्धा के पिता विकास मदान को जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक लक्ष्मण का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को जानकारी दी। विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया। 
कब किया गया श्रद्धा का कत्ल
साउथ दिल्ली के एडिशनल एसपी अंकित चौहान ने बताया, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आफताब ने पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा ताकि टुकड़े उसमें रख सके।
अन्य लड़कियों से रिश्ते बने हत्या की वजह
आफताब ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी। 
जंगल से टुकड़े मिले
दिल्ली पुलिस ने कहा कि आफताब की निशानदेही पर हमें जंगलों से कुछ टुकड़े मिले हैं। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि ये श्रद्धा के शव के ही हैं। बाकी अंगों की भी तलाश की जा रही है। जांच के बाद ही यह साफ होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।