इबादत करते टूटा कहर, मस्जिद में विस्फोट, 20 मरे
NULL
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार शाम की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए हैं। इस विस्फोट में सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना की शुरुआत में तालिबान ने मौत के आंकड़े को छिपाने की कोशिश की लेकिन बाद में बताया गया कि 20 लोगों की मौत हुई है। घायलों को काबुल के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शक है कि इस विस्फोट के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। काबुल में हुए कई धमाकों में इस्लामिक स्टेट की भूमिका सामने आई है।
20 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
तालिबान की पुलिस ने मृतकों और घायलों की तादाद नहीं बताई है। तालिबान के एक ख़ुफिय़ा अधिकारी ने बताया कि कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं या मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं, अल जजीरा ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि मरने वालों की संख्या 20 है।
What's Your Reaction?