ओएनजीसी में 800 से भी अधिक पदों पर भर्ती
<p><em><strong>आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2022 है।</strong></em></p>
ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, केमिस्ट जैसे कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती से कुल 871 रिक्त पदों को भरा जाएगा। गेट 2022 में सफल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2022 है।
उम्मीदवारों के पास सिविल/मैकेनिकल आदि में बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, एमएससी की डिग्री होनी आवश्यक है। हर पद के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक दिए जाएंगे।
What's Your Reaction?