पाकिस्तानी हसीनाओं के रूपजाल में फंसे रवि प्रकाश ने सीमापार पहुंचाई अहम सामरिक सूचनाएं

<p><em><strong>पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों के लिये जासूसी करने के संदेह में 31 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है।</strong></em></p>

पाकिस्तानी हसीनाओं के रूपजाल में फंसे रवि प्रकाश ने सीमापार पहुंचाई अहम सामरिक सूचनाएं
09-10-2022 - 12:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों के लिये जासूसी करने के संदेह में 31 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नई दिल्ली स्थित सेना भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि प्रकाश मीणा को एक पाकिस्तानी महिला एजेंट ने ‘हनी ट्रैप’ में फंसाया, जिसके बाद वह सेना से संबंधित गोपनीय और सामरिक जानकारी महिला एजेंट से साझा कर रहा था।
पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था रवि
पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मीणा की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर सीआईडी इंटेलीजेंस, सैन्य खुफिया, केन्द्रीय आसूचना ब्यूरो एवं सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संयुक्त रूप से पूछताछ की गई।
सोषल मीडिया पर जुड़ा था
करौली के सपोटरा का निवासी मीणा सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। वह दिल्ली स्थित सेना भवन में एमटीएस (चतुर्थ श्रेणी सहायक) पद पर कार्यरत है।
कई जवान फंसे हैं हनीट्रैप में
राजस्थान इंटेलीजेंस ने पिछले कुछ सालों में ऐसे कई प्रकरणों का खुलासा किया है। दो महीने पहले एक और जवान को जोधपुर से गिरफ्तार किया। गोपनीय सूचनाएं शेयर करने वाला सैनिक जिस युवती के जाल फंसा, उसके चार फोटो राजस्थान इंटेलीजेंस पुलिस ने भारतीय सेना को भेजे हैं।
ऐसे फंसाती हैं पाक युवतियां
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ी लड़कियां भारतीय जवानों को फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपने जाल में फंसाती हैं। पहले वे मैसेंजर पर चेटिंग करती है। बाद में, वाॅट्सअप नम्बर लेकर बातें करती हैं। मैसेंजर पर फोटो भेजकर जवानों को रिझाने की कोशिश भी करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।