48 घंटे में बारिश मचाएगी कोहराम: गलन व कोहरे के बीच 29 जिलों में रेड अलर्ट

<p>यूपी में ठंड को लेकर मौसम विभाग के एक नया अपडेट जारी किया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में भी ठंड ने अपना विकराल रूप ले लिया है। अचानक बढ़ी ठण्ड को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए बताया की अगले 48 घंटे के भीतर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।</p>

48 घंटे में बारिश मचाएगी कोहराम: गलन व कोहरे के बीच 29 जिलों में रेड अलर्ट
31-12-2023 - 12:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूपी में ठंड को लेकर मौसम विभाग के एक नया अपडेट जारी किया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में भी ठंड ने अपना विकराल रूप ले लिया है। सुबह शाम गलन बहुत बढ़ गई है। धुंध की मोटी चादर ने पुरे प्रदेश को घेर रखा है। यूपी में अचानक बढ़ी ठण्ड को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही, उन्होंने बताया कि अभी अगले 2-3 दिनों तक ठंड का कहर अभी इसी तरह रहेगा।

सुबह शाम कोहरे की चादर
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सुबह शाम कोहरे की मोती चादर देखने को मिल रही है। ऐसे में अब बारिश भी अपना तांडव दिखाने वाली है। नए रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर व 1 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, उन्होंने बताया कि प्रदेश में जारी ठण्ड अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही बरकरार रहने वाली है। दिन के तापमान में भी कुछ मामूली गिरावट देखने को मिल सकते हैं। सुबह शाम धुंध की मोटी चादर देखने को मिलेगी।
इन जिलों में जारी है अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, एटा और आसपास के इलाकों में शीतलहर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ, बागपत, मेरठ, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, चंदौली व आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।