सितरंग तूफान से बांग्लादेश में 24 की मौत... असम-बंगाल में झमाझम बारिश, मेघालय-मिजोरम में तेज हवा

<p><em><strong>सितरंग ने भारत में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया है।</strong></em></p>

सितरंग तूफान से बांग्लादेश में 24 की मौत... असम-बंगाल में झमाझम बारिश, मेघालय-मिजोरम में तेज हवा
26-10-2022 - 08:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बांग्लादेश में साइक्लोन सितरंग से 24 लोगों की मौत हो गई है। सितरंग ने भारत में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया है। 
बांग्लादेश में 24 मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
चक्रवात सितरंग के कारण बांग्लादेश में सोमवार रात घनी आबादी वाले इलाकों में जमकर बारिश होने से 24 लोगों की मौत हो गई। बरगुना, नरेल, सिराजगंज और भोल जिले में ये मौतें हुई हैं।
6 राज्यों में तेज हवाएं, तीन में बारिश
भारत की बात करें तो इस तूफान के असर से त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, और नागालैंड में 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है।
बांग्लादेश में कमजोर हुआ सितरंग
मौसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश में सितरंग अब डिप्रेशन में बदल गया है। यानी वहां साइक्लोन अब कमजोर पड़ गया। सितरंग ने 25 अक्टूबर की सुबह तिनकोना द्वीप और बारिसल के पास सैंडविच के बीच बांग्लादेश तट को पार किया। 24 अक्टूबर की रात साइक्लोन का केंद्र 11.30 बजे ढाका से करीब 40 किलोमीटर पूर्व में तटीय बांग्लादेश पर था।
7 राज्यों में साइक्लोन का अलर्ट
इससे पहले मौसम विभाग ने 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया था। जिन सात राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है उनमें त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नागालैंड शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।