आम लोगों को राहत, कुछ चीजों से हटी जीएसटी, पान मसाला और गुटखा उत्पादों पर सस्पेंस

<p><em><strong>दिल्ली में हुई 48वीं जीएसटी परिषद की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। सरकार की ओर से दाल की भूसी पर टैक्स पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। यह बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई थी।</strong></em></p>

आम लोगों को राहत, कुछ चीजों से हटी जीएसटी, पान मसाला और गुटखा उत्पादों पर सस्पेंस
17-12-2022 - 11:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं। इस बैठक में जीएसटी कानून का गैर-अपराधीकरण करने पर सहमति बनी है। इसके साथ दाल की भूसी पर जीएसटी पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है। हालांकि इस बैठक में पान मसला और गुटखा उत्पादों पर टैक्स को लेकर कोई भी फैसला नहीं हो पाया है। 
बैठक के बाद राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा की ओर से कहा गया कि जीएसटी परिषद ने कुछ अपराधों के गैर-अपराधीकरण पर सहमति जताई है। इसके साथ अभियोजन शुरू करने के लिए मौद्रिक सीमा को दोगुना कर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है।
इन चीजों पर नहीं हो पाया फैसला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बताया गया कि समय कम होने के कारण जीएसटी परिषद में 15 में से केवल आठ मुद्दों पर ही फैसला हो पाया है। पान मसाला और गुटखा कंपनियों की ओर से टैक्स की चोरी पर भी कोई फैसला नहीं हो सका है। वहीं, राजस्व सचिव ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर जीएसटी को लेकर भी कोई फैसला नहीं हो पाया है। कुछ दिनों पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नार्ड संगमा की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की ओर से इस पर रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। रिपोर्ट को परिषद के लोगों के बीच भी वितरीत नहीं किया जा सका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।