सऊदी अरब में एक और अमरीकी सैन्य अड्डा..! कहानी क्या है?

सऊदी अरब में एक और अमरीकी सैन्य अड्डा..! कहानी क्या है?
10-09-2022 - 09:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिका ने सऊदी अरब में नया सैन्य अड्डा खोलने का ऐलान किया है। ये एक टेस्टिंग फैसिलिटी के तौर पर काम करेगा, जहां अमेरिकी सेना तैनात होगी। इस फैसिलिटी में एंटी ड्रोन तकनीक और इंट्रीग्रेटेड एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम की टेस्टिंग की जाएगी। अमेरिकी नौसेना की सेंट्रल कमांड ने बताया है कि वह इस योजना पर लंबे समय से काम चल रहा था। सेंटकॉम मध्य-पूर्व और ईरान के इलाके में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों का संचालन करती है। सऊदी अरब में खुलने वाले अमेरिका के मिलिट्री टेस्टिंग फैसिलिटी का नाम रेड सेंड इंट्रीग्रेटेड एक्सपेरिमेंटेशन सेंटर होगा। यह न्यू मैक्सिको में स्थित अमेरिका की व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज की तरह ही विशाल होगा।
अमेरिकी बेस के लिए जगह का निर्धारण नहीं
अमेरिका के इस मिलिट्री बेस के लिए अभी तक जगह का निर्धारण नहीं किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि सऊदी अरब के पास जमीन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में जगह का निर्धारण न होना कोई समस्या नहीं है। कम आबादी होने के कारण कई ऐसे इलाके हैं, जहां लोगों को प्रभावित किए बिना इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, सिग्नल जैमिंग और डायरेक्ट एनर्जी वेपन की टेस्टिंग की जा सकती है। इस टेस्टिंग फैसिलिटी की योजना का ऐलान ईरान के खिलाफ अरब देशों और इजरायल के बीच बढ़ते सुरक्षा सहयोग के बीच किया गया है। ईरान ने हाल के कुछ वर्षों में अपने शस्त्रागार में बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का निर्माण किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।