मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी हापुड़ के निकट सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती
<p><em>मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी की कार हापुड़ में डंपर से टकरा गई और वे गंभीर से घायल हो गये। वे बहरीन में मुशायरे के बाद रविवार, 15 जनवरी को दिल्ली से बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार टैक्सी हापुड़ में डंपर से टकरा और इसी दुर्घटना में वसीम बरेलवी घायल हो गए।</em></p>
बरेलवी को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका ऑपरेशन किया जा चुका है। बरेलवी के साथ ही आ रहे दूसरे शायर अकील नोमानी व अन्य भी घायल हुए लेकिन उनकी हालत अब काफी ठीक है।
अचानक साइड से सड़क पर आया डंपर
मीरगंज के निवासी शायर अकील नोमानी के मुताबिक प्रो. वसीम बरेलवी और वे बहरीन में मुशायरे में शिरकत करने गए थे। रविवार को वे फ्लाइट से दिल्ली आए। कार टैक्सी बुक करके वहां से वापस बरेली लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे हापुड़ से गुजरते वक्स एक डंपर स्टार्ट होकर अचानक साइड से सड़क पर आ गया। इससे उनकी कार टैक्सी से उससे टकरा गई। कार का अगला हिस्सा डंपर में घुस गया और उन लोगों को जोर का झटका लगा। उन्होंने बताया कि वसीम बरेलवी के बाएं हाथ में काफी चोट आई। गनर और ड्राइवर एअरबैग खुलने से बच गए।
बरेलवी का हुआ ऑपरेशन
स्थानीय लोग उन्हें हापुड़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से निजी अस्पताल ले जाया गया। प्रो. वसीम बरेलवी के कई परिचित भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए। वे उन्हें दिल्ली ले गए। एक्सरे के बाद स्पष्ट हुआ बरेलवी के बाएं हाथ में दो अलग-अलग जगह फ्रैक्चर हुए हैं। रविवार को दिल्ली में ही उनका ऑपरेशन किया गया। अकील ने बताया कि वे खुद घर पर आराम कर रहे हैं।
What's Your Reaction?