कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती ,पार्थ टेस्ट सीरीज में ब्रॉडकास्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं रिकी
<p><em><strong>ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व विजेता कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की तबीयत अचानक से बिगड़ने की वजह से लोग चिंता में हैं। रिकी पोंटिंग को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया।</strong></em></p>
पोंटिंग इस टेस्ट सीरीज को कवर करने के लिए द चैनल सेवन के ब्रॉडकास्टर के रूप में काम कर रहे हैं। मैच का प्रसारण कर रही टीम की तरफ से उनकी सेहत पर जानकारी दी गई कि रिकी पोंटिंग की तबीयत खराब होने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। टीम की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल किसी तरह की कोई चिंता की बात नहीं है। वह आगे मुकाबले में आज के दिन में कमेंट्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रिकी पोंटिंग को टेस्ट के तीसरे दिन लंच टाइम के आसपास पर्थ अस्पताल ले जाया गया और उन्होंने अपने सहयोगियों को भी बताया कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्वस्थ महसूस करने के बाद जांच के लिए अस्पताल जाने का फैसला किया।
रिकी पोटिंग की टेस्ट मैच के लंच के बाद बिगड़ी तबीयत
रिकी पोटिंग की तबीयत ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद बिगड़ी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिकी पोटिंग को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मैच में तीसरे दिन में आखिरी सेशन की कमेंट्री के लिेए पोंटिंग नहीं पहुंचे थे। उनको चक्कर जैसा लग रहा था और बेहद बेचैनी लग रही थी। रिकी पोटिंग को असहज देखकर साथी कमेंटेटर ने उनके लिए मदद मंगवाई और पर्थ के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।
पर्थ टेस्ट में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं रिकी पोंटिंग
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला 30 नवंबर को शुरू हुआ है। पर्थ में खेले जा रहे इस मैच का आज 2 दिसंबर को तीसरा दिन है। पोंटिंग को मैच के तीसरे दिन दूसरे सेशन के खेल के बाद तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऑस्ट्रेलया के सफल कप्तान रहे हैं रिकी
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए सफल खिलाड़ी और कप्तान रहे। साल 1999 से 2007 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार तीन विश्व कप जीते। साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप अपने नाम किया। इस जीत में रिकी पोंटिंग की अहम भूमिका रही। वहीं साल 2003 में रिकी पोटिंग को कप्तान बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप जीता। वहीं इसके बाद साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीतकर हैट्रिक बनाई। साल 2012 में रिकी पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद वो ब्रॉडकास्टर, क्रिकेट एक्सपर्ट और कोच के रूप में अपनी योग्यता साबित करने के लिए आगे बढ़े हैं। 47 वर्षीय रिकी पोंटिंग ने 2014 से 2016 तक मुंबई इंडियंस को कोचिंग दी थी और 2015 में उन्हें चैंपियन बनाने में अभी अहम भूमिका निभाई थी।
What's Your Reaction?