खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन पर यादगार लम्हे शेयर किये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश की नामचीन खेल हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और साथ ही उनके साथ अपने कुछ खुशनुमा लम्हों को याद भी किया। खेलों के प्रति उनके प्रोत्साहन और व्यक्तिगत सहयोग को याद किया। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के ज़रिए पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और स्नेह..

खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन पर यादगार लम्हे शेयर  किये
18-09-2025 - 06:12 AM
18-09-2025 - 06:43 AM

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश की नामचीन खेल हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और साथ ही उनके साथ अपने कुछ खुशनुमा लम्हों को याद भी किया। खेलों के प्रति उनके प्रोत्साहन और व्यक्तिगत सहयोग को याद किया। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के ज़रिए पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और स्नेह का ज़िक्र किया।

पी.वी. सिंधु का भावुक संदेश

बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु ने लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कई बार मुलाकात की है और उन पलों को हमेशा संजोकर रखेंगी। उन्होंने कहा, “जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, तभी से मेरे करियर की जीतों का सिलसिला शुरू हुआ। ऐसा लगता है कि मेरी यात्रा और उनका नेतृत्व साथ-साथ चल रहा है।”

सानिया मिर्जा ने जताया आभार

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा, “प्रधानमंत्री से हर मुलाकात प्रेरणादायक रही है। उन्होंने खिलाड़ियों की व्यक्तिगत यात्राओं में गहरी रुचि ली और हर स्तर पर सहयोग दिया है। उनके इस खास दिन पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।”

विश्वनाथन आनंद की यादगार मुलाकात

शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने मोदी जी की विनम्रता का ज़िक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने गुजराती थाली पसंद करने की बात कही, तो प्रधानमंत्री ने तुरंत उन्हें स्टेट गेस्ट हाउस ले जाकर कहा, “मैं चाहता हूं कि आपको सबसे बेहतरीन थाली मिले।” आनंद ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया।

क्रिकेट जगत की शुभकामनाएँ

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल स्वास्थ्य, खुशी और ऊर्जा से भरा हो।”

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”

युवराज सिंह ने कहा, “आपको अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के साथ आगे भी देश का नेतृत्व करते देखने की कामना करता हूं।”

सुरेश रैना ने लिखा, “आपके मार्गदर्शन में भारत ने विकास, वैश्विक पहचान और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।”

अन्य खेल हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ

बबीता फोगाट ने पीएम को “दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और विकसित भारत के ध्वजवाहक” बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पिता समान स्नेह और मार्गदर्शन दिया है।

कई अन्य खिलाड़ियों ने #MyModiStory अभियान के तहत प्रधानमंत्री से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस अभियान में क्रिकेट, बैडमिंटन और अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें प्रोत्साहित किया।

खेल और मोदी

मन की बात’ में खिलाड़ियों का ज़िक्र, ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं को विशेष मंच दिया।

क्रीड़ा विश्वविद्यालयः मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को बढ़ावा।

फिट इंडिया मूवमेंटः स्वास्थ्य और फिटनेस को राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनाया।

खेलों से संवादः ओलंपिक, एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स के हर दल से प्रधानमंत्री ने सीधे संवाद किया।

खेलो इंडिया’ योजनाःजमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए व्यापक कार्यक्रम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सौम्या श्रीवास्तव रेडियो, टेलीविजन पर समाचार वाचन का लंबा अनुभव प्राप्त करने के बाद विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में संवाददाता के तौर पर सेवाएं देती रही हूं।