गांव के लड़के ने बनाया देसी जुगाड़ तो महिंद्रा भी हो गये मुरीद

<p><em><strong>भारत में जुगाड़ लगाने वालों की कमी नहीं है। क्या छोटा और क्या ब़ड़ा, सभी मौका मिलने पर जुगाड़ लगा ही लेते हैं। लेकिन, हम जिस जुगाड़ के बारे में बता रहे हैं, उसे तैयार किया है गांव के एक लड़के ने..</strong></em></p>

गांव के लड़के ने बनाया देसी जुगाड़ तो महिंद्रा भी हो गये मुरीद
02-12-2022 - 06:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

..और प्रसिद्द उद्योगपति महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी उसके जुगाड़ टेलैंट के मुरीद हो गये हैं। उन्होंने इस लड़के के जुगाड़ को लेकर दिल खोलकर प्रशंसा की है और अपने सोशल मीडिया पेज पर उसके जुगाड़ का वीडियो शेयर किया है। गांव के इस साधारण से लड़के ने 6 सीटर बाइक तैयार कर दी है और देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में लड़के के इनोवेशन को देखकर वो बेहद हैरान हैं। वीडियो में एक लड़का 6 सीटर ई बाइक चला रहा है। वो इस ई बाइक (Bike) के बारे में डीटेल भी शेयर कर रहा है। उसने बताया कि मात्र 10 हजार की लागत से उसने इस बाइक को तैयार किया है और इस कम लागत के साथ वो लंबी दूरी तय कर सकता है। वीडियो में लड़के ने बताया कि सिंगल चार्जिंग से उसकी देशी बाइक 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और इसमें उसे 8 से 10 रुपये का ही खर्च आता है। लड़के के इस देशी जुगाड़ ई बाइक में खासियत की बात करें तो उसमे फीचर्स बहुत कम है लेकिन एक साथ छह सवारियों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इसकी लागत 10 से 12 हजार रुपए की है। वहीं ये बाइक आपको 8 से 10 रुपए की चार्जिंग से ये दिल्ली से जयपुर पहुंचा सकता है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।