कोचिंग संस्थाओं में विद्यार्थियों को मिलेगी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

<p><strong><em>सुजस मोबाइल एप और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के बारे में भी बताया जाएगा</em></strong></p>

कोचिंग संस्थाओं में विद्यार्थियों को मिलेगी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी
02-02-2023 - 10:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, सुजस मोबाइल एप तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से किए जा रहे प्रचार-प्रसार की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। कोचिंग संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए 2 से 9 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

यह टीमें विभिन्न कोचिंग सेंटर्स और कॉलेजों में पहुंचकर राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देंगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इन कोचिंग संस्थानों में सुजस मोबाइल ऐप, सुजस ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन तथा सुजस आवाज के संबंध में जानकारी दी जाएगी। विभाग की इस अभिनव पहल से ना केवल विद्यार्थियों में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि आमजन तक सरकार कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।