केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर क्रेश, दुर्घटना में पायलट सहित 7 की मौत

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर क्रेश, दुर्घटना में पायलट सहित 7 की मौत
18-10-2022 - 07:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तराखंड के केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर आज हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना खराब मौसम की वजह  गरुड़चट्टी के पास हुई। हुआ है। फिलहाल बचाव राहत कार्य जारी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ। हादसे की जगह पर घना कोहरा है और हल्की बर्फबारी भी हो रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। दुर्घटना का कारण कोहरे में उड़ान भरना बताया जा रहा है।

केदारनाथ में वर्षों से निवास कर रहे संत ललित रामदास महाराज के अनुसार पायलट की जिद  ने छह यात्रियों की जान ले ली। उन्होंने बताया कि पहले हेलीकॉप्टरमें पांच यात्रियों को बैठाया गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर टेकऑफ करने लगा लेकिन हेलीकॉप्टर रुका और छठे यात्री को भी बैठाने के बाद गुप्तकाशी के लिए घने कोहरे के बीच ही रवाना हो गया। लेकिन हेलीकॉप्टर हेलीपैड से बमुश्किल 400 मीटर आगे पहुंचकर तेज धमाके के साथ पहाड़ी से टकराकर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। उन्होंने बताया कि जो हादसा हुआ है, वह हेलीकॉप्टर कंपनियों की मनमानी का घातक परिणाम है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर खेद जताते हुए कहा कि केदारनाथ के समीप गरुडचट्टी में दुर्भाग्यपू्ण हेलिकॉप्टर क्रैश में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम वहां राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची है। इस घटना के विस्तृत जानकारी के आदेश दिए गए हैं।

 नागिरक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। मृतकों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मृतकों में तीन लोग गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अन्य मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।