ट्विटर की नीली चिड़िया उड़ गयी; अब डौगी करेगा मस्क के ट्विटर की रखवाली
<p>ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के साथ नया अपडेट किया है और इस बार उन्होंने फेमस ब्लू बर्ड लोगो को बदल दिया है। जो वेब वर्जन में होम बटन का काम करता है। इसकी जगह मस्क ने डॉगकोइन क्रिप्टोक्यूरेंसी के "Doge" मीम का लोगो रखा है। हालाँकि ट्विटर के मोबाइल एप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। </p>
ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के साथ नया अपडेट किया है और इस बार उन्होंने फेमस ब्लू बर्ड लोगो को बदल दिया है। जो वेब वर्जन में होम बटन का काम करता है। इसकी जगह मस्क ने डॉगकोइन क्रिप्टोक्यूरेंसी के "Doge" मीम का लोगो रखा है।
2013 में बना था इस लोगो का जोक
ट्विटर यूजर्स ने सोमवार को ट्विटर के वेब वर्जन पर 'डोगे' मीम देखा, जो डॉगकोइन ब्लॉकचैन और क्रिप्टोकरेंसी के लोगो का हिस्सा है और 2013 में जोक के रूप में बनाया गया था।
मज़ेदार पोस्ट साझा की मस्क ने
मस्क ने अपने अकाउंट पर एक मज़ेदार पोस्ट भी साझा किया जिसमें कार में 'डोगे' मीम (जिसमें शीबा इनू का चेहरा है) और पुलिस अधिकारी, जो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को देख रहा है, को बता रहा है कि उसकी तस्वीर बदल दी गई है।
मस्क ने निभाया वादा
ट्विटर के सीईओ ने 26 मार्च 2022 के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया, कि उन्हें एक ह्युजर ने ट्विटर का लोगों doge में बदलने के लिए कहा था और उन्होंने प्रोमिस किया था कि वो ट्विटर का लोगों बदलेंगे। इस पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, "वादे के मुताबिक। "
What's Your Reaction?