राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को भेजा पांच दिन के लिए ईडी की न्यायिक हिरासत में
<p>दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह की पांच दिन की हिरासत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दे दी। ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया।ईडी के मुताबिक एक कारोबारी ने सिंह को 3 करोड़ रुपये दिए थे और यह राशि मामले में मनी ट्रेल का हिस्सा थी।</p>
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है।शराब नीति मामले में कल ईडी ने संजय को गिरफ्तार किया था। करीब 10 घंटे तक उनके घर की तलाशी ली गई थी।आरोप है कि संजय ने दिनेश अरोड़ा के जरिए दिल्ली के रेस्तरां व्यापारियों से आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा किया था। इस संबंध में कुल 82 लाख रुपये का चंदा " आप " को मिला था। मई में ईडी ने संजय के करीबी सहयोगी अजित त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घरों और कार्यालयों में छापा मारा था।
ये है पूरा मामला
दरअसल इसी साल जनवरी में ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। इस पर ईडी ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी। इसके बाद ईडी ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है। ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है। इसको लेकर ही ईडी उनके घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ कर गिरफ्तार किया।
संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ता का प्रदर्शन
दिल्ली की सड़कों पर AAP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया । इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प की भी खबरें है। AAP कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही थी। इस बीच कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी झड़प भी हुई।कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे । दिल्ली के अलावा मुंबई में भी AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया।
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ कर प्रदर्शन करते रहे AAP कार्यकर्ता
AAP कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में प्रदर्शन का नेतृत्व AAP के मंत्री गोपाल राय कर रहे थे।इस बीच कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी झड़प भी हुई।कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट और भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी
भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिलेगा -आतिशी
संजय की गिरफ्तारी पर आज AAP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) और दूसरी जांच एजेंसियों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, "आपको उनके पैतृक घर, लॉकर और जहां भी आप जा सकते हैं जाइए। संजय सिंह के यहां से आपको भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिलेगा।देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है।"
भाजपा ने की राजघाट पर प्रार्थना सभा
संजय की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने भी प्रदर्शन किया। पार्टी के सांसदों और विधायकों ने 'भ्रष्ट' AAP सरकार से लोगों की 'मुक्ति' के लिए राजघाट पर प्रार्थना सभा की।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "केजरीवाल सरकार से लोगों की मुक्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा। महात्मा गांधी कहते थे कि शराब शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देती है। केजरीवाल ने न केवल आत्मा बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी को नष्ट कर दिया है।''
What's Your Reaction?