भारत का बेहतरीन रेकॉर्डतोड़ प्रदर्शन !!! एशियाई गेम्स में पहली बार जीते 86 पदक , देखें भारतीय पदक विजेताओं के नाम

<p><em>भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है।&nbsp;&nbsp;इन खेलों के 12वें दिन दो गोल्ड मेडल आर्चरी के कंपाउंड टीम इवेंट में जीते। महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने फाइनल में कोरियाई टीम को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। &nbsp;इसके अलावा एक गोल्ड मेडल स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भारत की झोली में आया है।&nbsp;ताज़ा अपडेट्स के अनुसार</em></p> <p><em>महिला कुश्ती के 53 किलो के फ्री स्टाइल वर्ग में अंतिम पंघाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता; अंतिम ने विश्व चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।&nbsp;स्क्वैश के मेंस सिंगल्स में सौरव घोषाल ने सिल्वर मेडल जीता।</em></p> <p>&nbsp;</p>

भारत का बेहतरीन रेकॉर्डतोड़ प्रदर्शन !!! एशियाई गेम्स में पहली बार जीते 86 पदक  , देखें भारतीय पदक विजेताओं के नाम
05-10-2023 - 05:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत ने अब तक 86 मेडल जीत लिए हैं, जो एशियन गेम्स के 72 साल के इतिहास में सबसे अधिक हैं। भारत का इससे पहले किसी एशियन गेम्स में सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड साल 2018 का था, जो उसने 4 अक्टूबर, बुधवार को तोड़ दिया। भारत ने इस दिन 12 मेडल जीते। साथ हे गुरुवार को भी  आइए देखें कि इन एशियाई गेम्स में भारत के खाते में किन किन खिलाडियों ने पदक डाले 


एशियन गेम्स 2023 में अब तक भारत के पदक विजेता

पदक: स्वर्ण- 21; चांदी - 32; कांस्य -33- कुल 86 

तीरंदाजी - महिला टीम कंपाउंड - ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता
तीरंदाजी - पुरुष टीम कंपाउंड - ओजस प्रवीण देवतले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश समाधान जावकर ने स्वर्ण पदक जीता
स्क्वैश - मिश्रित युगल - दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता
कुश्ती - महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग - अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता
स्क्वैश - पुरुष एकल - सौरव घोषाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा
एथलेटिक्स - पुरुषों की भाला फेंक - नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता
एथलेटिक्स - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले - याहिया मुहम्मद अनस, जैकब अमोज, वारियाथोडी मुहम्मद अजमल और रमेश राजेश ने स्वर्ण पदक जीता
एथलेटिक्स - पुरुष भाला फेंक - किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स - महिलाओं की 4x400 मीटर रिले दौड़ - रामराज विथ्या, मिश्रा ऐश्वर्या कैलाश, प्राची और वेंकटेशन सुभा ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स - पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ - अविनाश साबले ने रजत जीता
एथलेटिक्स- महिलाओं की 800 मीटर दौड़- हरमिलन बैंस ने रजत जीता
कुश्ती- 87KG ग्रीको-रोमन- सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता
मुक्केबाजी- महिला 75 किलोग्राम- भारत की लवलीना बोरगोहेन ने रजत पदक जीता
मुक्केबाजी- महिला 54-57 किग्रा- प्रवीण हुडा ने कांस्य पदक जीता
तीरंदाजी - मिश्रित टीम कंपाउंड 16 एरो 50 मीटर - भारत के ओजस प्रवीण देवतले और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक जीता
एथलेटिक्स - मिश्रित टीम 35 किमी पैदल चाल - राम बाबू और मंजू रानी ने कांस्य पदक जीता
स्क्वैश - मिश्रित युगल - अभय सिंह और अनाहत सिंह को कांस्य पदक मिला
एथलेटिक्स- महिला भाला फेंक - अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुषों की 800 मीटर दौड़- मोहम्मद अफसल ने रजत जीता
मुक्केबाजी- पुरुष +92 किग्रा- नरेंद्र बेरवाल ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुष डेकाथलॉन- तेजस्विन शंकर ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स-पुरुष ट्रिपल जंप-प्रवीण चित्रवेल ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स- महिलाओं की 5000 मीटर दौड़- पारुल चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता
एथलेटिक्स- महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़- विथ्या रामराज ने कांस्य पदक जीता
मुक्केबाजी- महिलाओं की 54 किग्रा- कांस्य पदक के लिए प्रीति पवार शैली
कैनोइंग और कयाकिंग- कैनो डबल पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट- अर्जुन सिंह और सुनील सलाम ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स - महिलाओं की लंबी कूद - एंसी सोजन एडापिल्ली ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ - पारुल चौधरी ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ - प्रीति ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स - 4x400 मीटर मिश्रित टीम रिले - अजमल मुहम्मद, विथ्या रामराज, राजेश रमेश, सुभा वेंकटेशन ने रजत जीता: श्रीलंका के अयोग्य घोषित होने के बाद पदक को रजत में अपग्रेड किया गया
टेबल टेनिस - महिला युगल सेमीफ़ाइनल - सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को कांस्य पदक मिला
रोलर स्केटिंग - महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस - संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज ने कांस्य पदक जीता
रोलर स्केटिंग - पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले दौड़ - आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत राहुल कांबले, विक्रम राजेंद्र इंगले ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुष शॉट पुट- तेजिंदरपाल सिंह तूर ने स्वर्ण पदक जीता
एथलेटिक्स- महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़- ज्योति याराजी ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स-पुरुषों की लंबी कूद-मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स- महिला डिस्कस थ्रो- सीमा पुनिया ने कांस्य पदक जीता
बॉक्सिंग- निखत ज़रीन ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुषों की 1500 मीटर दौड़- जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुषों की 1500 मीटर दौड़- अजय कुमार सरोज ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स- महिलाओं की 1500 मीटर दौड़- हरमिलन बैंस ने रजत जीता
बैडमिंटन- पुरुष टीम स्पर्धा- भारत ने रजत पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुष स्टीपलचेज़ 3000 मीटर- अविनाश साबले ने स्वर्ण पदक जीता
शूटिंग- पुरुष ट्रैप- किनान डेरियस ने व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता
शूटिंग - पुरुष टीम ट्रैप - किनान डेरियस ज़ोरावर सिंह और पृथ्वीराज ने स्वर्ण पदक जीता
निशानेबाजी - महिला टीम ट्रैप - राजेश्वरी कुमारी, कीर मनीषा, रजाक प्रीति ने रजत पदक जीता
गोल्फ - व्यक्तिगत महिला - अदित अशोक ने रजत जीता
एथलेटिक्स- पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़- गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता
एथलेटिक्स- पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़- कार्तिक कुमार ने रजत जीता
स्क्वैश- पुरुष टीम स्क्वैश- भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता
टेनिस- रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता
शूटिंग-- मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल- दिव्या और सरबजोत ने रजत पदक जीता
शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा - पलक ने स्वर्ण पदक जीता
शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा - ईशा सिंह ने रजत पदक जीता
शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष टीम - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश कुसाले और अखिल श्योराण ने स्वर्ण पदक जीता।
शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम - पलक, ईशा सिंह और दिव्या टीएस ने रजत पदक जीता
शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष (व्यक्तिगत स्पर्धा) - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रजत पदक जीता
टेनिस - पुरुष युगल - साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने रजत पदक जीता
स्क्वैश - महिला टीम स्पर्धा - तन्वी खन्ना, अनाहत सिंह और जोशना चिन्नापा ने कांस्य पदक जीता
शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम स्पर्धा - अर्जुन सिंह चीमा, सरबजोत सिंह और शिवा नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता
वुशू - सांडा 60 किग्रा - रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता
घुड़सवारी- व्यक्तिगत ड्रेसेज- अनुष अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता
शूटिंग - 50 मीटर थ्री-पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा - सिफ्त कौर समरा ने स्वर्ण पदक जीता
शूटिंग - 25 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा - मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने स्वर्ण पदक जीता
शूटिंग - 25 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा - ईशा सिंह ने रजत जीता
शूटिंग- पुरुष स्कीट व्यक्तिगत- अनंत जीत

एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। भारत ने अबतक कुल 86 पदक जीत लिए हैं। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला मुकाबले के लिए तैयार है। इसके अलावा बुधवार से कुश्ती की शुरुआत हो चुकी है। अब सभी को कुश्ती में मेडल्स का इंतजार है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।