आरपीएससी: अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 27 पद बढाए गए, अब स्वायत्त शासन विभाग में 145 पदों पर भर्ती

<p><em><strong>राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के पदों की संख्या का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी किया गया है। अब आयोग द्वारा स्वायत्त शासन विभाग में कुल 145 प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों के लिए भर्ती की जाएगी।</strong></em></p>

आरपीएससी: अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 27 पद बढाए गए, अब स्वायत्त शासन विभाग में 145 पदों पर भर्ती
03-01-2023 - 11:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 27 पद बढ़ाए गए हैं। पूर्व के 63 पदों को मिलाकर अधिशाषी अधिकारी के कुल 90 पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण संबंधी शुद्धि-पत्र संख्या 07/2022-23 जारी किया गया है। इसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
अटल ने जानकारी दी कि पूर्व में 24 अगस्त 2022 को सहायक अभियंता (सिविल) के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 कुल 118 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए अभ्यर्थियों से 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।