कंझावला दुर्घटनाः स्कूटी पर एक नहीं दो युवतियां सवार थीं..! एक की कार में फंसकर मौत हो गई और दूसरी को आयीं मामूली खरोंचें, डर के कारण घर भाग गयी थी

<p><strong>जिस स्कूटी की कार से टक्कर हुई उस पर एक नहीं दो युवतियां सवार थीं। पुलिस ने सोमवार, 2 जनवरी की शाम को उस दूसरी युवती को ढूंढ लिया जिसने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना ही थी।</strong></p>

कंझावला दुर्घटनाः स्कूटी पर एक नहीं दो युवतियां सवार थीं..! एक की कार में फंसकर मौत हो गई और दूसरी को आयीं मामूली खरोंचें, डर के कारण घर भाग गयी थी
03-01-2023 - 10:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नई दिल्ली के कंझावला दुर्घटना की जांच में तेजी आ गई है और परत दर परत मामला खुलने लगा है। मामले की जांच कर रही दिल्‍ली पुलिस को पता चला है कि जिस स्कूटी की कार से टक्कर हुई उस पर एक नहीं दो युवतियां सवार थीं। पुलिस ने सोमवार, 2 जनवरी की शाम को उस दूसरी युवती को ढूंढ लिया जिसने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना ही थी। आज, मंगलवार 3 जनवरी को उस दूसरी युवती का बयान दर्ज किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने स्कूटी पर सवार दोनों युवतियों की एक होटल में मौजूदगी की बात कही है। इस दुर्घटना से पूर्व दोनों अपने कुछ दोस्‍तों के साथ एक बर्थडे पार्टी में गयी थीं। उनके इन दोस्‍तों से भी पूछताछ हो रही है। मामले की जांच में पता लगा कि रविवार, 1 जनवरी की रात स्‍कूटी की टक्‍कर ग्रे रंग की बलीनो कार से हुई थी और इस कार में पांच युवक सवार थे। ये पांचों युवक शराब के नशे में चूर थे। पता चला है कि दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दूसरी युवती को मामूली चोटें ही आयी हैं। वह दुर्घटना के बाद डर के कारण वहां से भाग गई थी। उसी के अनुसार जब दुर्घटना हुई तो उसकी दोस्त युवती कार के सामने जा गिरी और कार उस पर चढ़ गई। एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता का पैर कार के एक्‍सल में फंस गया और वह 12 किलोमीटर तक घिसटती रही।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज

दिल्‍ली पुलिस को सात सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। इनमें कार और लड़कियों की मूवमेंट्स दर्ज हैं। एक फुटेज में लड़की रात 1.52 बजे स्‍कूटी पर दिख रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी दूसरे कैरिज-वे पर होने की वजह से दो-दो परमानेंट पुलिस पिकेट्स से बच गए। उनकी रफ्तार लगातार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही। अपने कैरिज-वे पर पिकेट से ठीक पहले उन्‍होंने यू-टर्न लिया। कार चला रहा दीपक इलाके के रास्‍तों और पुलिस की मौजूदगी से परिचित था और वह करीब 90 मिनट तक कार दौड़ाता रहा।
कितना तेज म्‍यूजिक था जो कुछ सुनाई नहीं दिया?
दिल्‍ली पुलिस ने कार सवार पांचों युवकों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्‍या) और 120बी (आपराधिक साजिश) लगाई है। ये पांचों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उन्‍हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उनकी मदद से सीन रीक्रिएट करा रही है। पुलिस यह समझना चाहती है कि कैसे उन्‍हें कार में तेज म्‍यूजिक की वजह से कुछ सुनाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार, कार का मेकेनिकल और फोरेंसिक एग्‍जामिनेशन भी होगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरोपियों के दावे सही हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं
स्‍पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। उन्‍होंने बताया कि पीड़ित युवती के परिवार को जांच के बारे में सभी अपडेट दिए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार, 2 जनवरी को ही को दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर संजय अरोड़ा से घटना की विस्‍तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने अरोड़ा से फोन पर बात भी की। एलजी वीके सक्‍सेना ने भी जांच की समीक्षा की है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।