G20 Summit : विदेशी मेहमानों का शुरू हो गया आगमन, राजधानी में यातायात व्यवस्था की आमजन कर रहे हैं शिकायत

<p><strong>G20 Summit :</strong> नयी दिल्ली में जी20 समूह की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और राजनयिकों के आगमन शुरू हो गया है। &nbsp;जिसके कारण कई स्थानों पर यातायात डायवर्जन किया गया है। इसके &nbsp;मद्देनजर शहर के कुछ हिस्सों में आज यातायात प्रभावित रह सकता है।&nbsp;</p>

G20 Summit : विदेशी मेहमानों का शुरू हो गया आगमन, राजधानी में यातायात व्यवस्था की आमजन कर रहे हैं शिकायत
01-03-2023 - 01:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

G20 Summit : वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए जी20 देशों के विदेश मंत्री एक और दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली सहित सभी जी20 देशों के विदेश मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : 40 लाख की गाड़ी में आये , सरकारी सजावट को धता बता इत्मीनान से गमले छांट कर चलते बने गमले चोर, हुआ ट्रेंड सोशल मीडिया पर..!

यातायात हुआ जाम 
यात्रियों ने ट्विटर पर द्बारका से गुरुग्राम रोड, दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पास, राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग और रोहिणी अंडरपास मार्ग आदि पर यातायात जाम की स्थिति को लेकर शिकायत की। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मधुबन चौक और द्बारका सेक्टर 6-7 रेड लाइट से सेक्टर-1 रेड लाइट तक भी यातायात बाधित होने की खबरें हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।