जीएसटी में 320 करोड़ की चोरी: फर्जीवाड़ा ऐसा कि अफसर भी रह गए दंग

<p><em><strong>गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जयपुर की जोनल यूनिट ने जयपुर और दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।</strong></em></p>

जीएसटी में 320 करोड़ की चोरी: फर्जीवाड़ा ऐसा कि अफसर भी रह गए दंग
22-06-2023 - 07:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जयपुर की जोनल यूनिट ने जयपुर और दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।
यह सिंडिकेट 212 फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था और उनके माध्यम से विभिन्न प्राप्तकर्ता इकाइयों को बिना किसी सामान या सेवाओं की आपूर्ति के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहा था। डीजीजीआई की टीम ने मास्टरमाइंड शुभम जिंदल (22) और तरुण जिंदल (24) को जगतपुरा से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि नकली आईटीसी पास करने के लिए आरोपी दलालों का उपयोग करते थे।
बैंक खाते किए गए कुर्क
जीएसटी टीम ने करीब 60 लाख रुपए वाले दोनों भाइयों के बैंक खातों को कुर्क कर दिया है। दोनों भाइयों को मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध न्यायालय, जयपुर के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।