तीन साल में 1 के बने 54 लाख: मुनाफे में 23 फीसदी बढ़ोतरी...आपको अमीर बना देगा यह शेयर
<p><em><strong>सवा 3 साल पहले 22 मई 2020 को 4.25 रुपए के लेवल पर कामकाज कर रही लांसर कंटेनर लाइंस के शेयरों ने निवेशकों को अब तक 54 फीसदी का बंपर रिटर्न दे दिया है।</strong></em></p>
आज से करीब सवा 3 साल पहले 22 मई, 2020 को 4।25 रुपए के लेवल पर कामकाज कर रही लांसर कंटेनर लाइंस के शेयरों ने निवेशकों को 218 रुपए के लेवल पर अब तक 54 फीसदी का बंपर रिटर्न दे दिया है। लांसर कंटेनर लाइंस एक मल्टीबैगर स्मॉलकैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 1038 करोड़ रुपए है। लांसर कंटेनर लाइंस के शेयरों का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 259 रुपए जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 117 रुपए है। लांसर कंटेनर लाइंस लिमिटेड ने हाल में ही चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और कहा है कि कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर को भी मंजूरी दे दी है।
17 करोड़ का मुनाफा कमाया
कंपनी के बोर्ड ने कंटेनर कंटेनर के शेयरधारकों को दो अनुपात 1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। लांसर कंटेनर लाइंस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए कामकाज से रेवेन्यू 164 करोड़ रुपए पर रहने और टैक्स पूर्व मुनाफा 17 करोड़ पर पहुंचने की जानकारी दी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में कंपनी का टैक्स चुकाने के बाद मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 14.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
लेंसिया शिपिंग एलएलसी के साथ ज्वाॅइंट वेंचर
लांसर कंटेनर लाइंस भारत की लीडिंग इंटीग्रेटेड और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि 10 अगस्त को इसके बोर्ड की बैठक होने वाली है जिसमें बोनस शेयर के मसले पर विचार किया जाएगा। कुछ दिन पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि लेंसिया शिपिंग एलएलसी नाम की एक कंपनी ने ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। वैसेल ऑपरेशन के लिए यह जॉइंट एग्रीमेंट दुबई में किया गया है।
कंपनी के पास 14 हजार से अधिक कंटेनर
लांसर शिपिंग एलएलसी लांसर कंटेनर लाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है जो दुबई में अपना कारोबार सेट अप करना चाहती है। साल 2011 में बनी लांसर कंटेनर लाइंस लिमिटेड टोटल लॉजिस्टिक सॉल्यूशन कंपनी है। कंपनी के पास अपने 14 हजार से अधिक कंटेनर हैं। 74 बंदरगाह पर कामकाज करने वाली कंपनी के भारत में 14 ब्रांच हैं, जबकि एक सहयोगी कंपनी दुबई में है जो 30 से अधिक देशों में कामकाज करती है।
What's Your Reaction?