महाकंगाल पाकिस्तान की हालत खराब! अब मुल्क छोड़कर भाग रहे अरबपति

<p>महाकंगाल पाकिस्तान के आर्थिक हालात लगातार खराब हो रहे हैं। पाकिस्तान में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। कई कंपनियां बंद हो चुकी हैं। देश के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुल्क में लोगों की थाली से रोटी-चावल गायब हो चुके हैं। अब पाकिस्तान के बड़े बिजनेसमैन मुल्क छोड़कर भाग रहे हैं। इससे आने वाले समय में पाकिस्तान में नौकरियों पर और संकट आने वाला है।</p>

महाकंगाल पाकिस्तान की हालत खराब! अब मुल्क छोड़कर भाग रहे अरबपति
17-02-2024 - 10:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के बिगड़ते हालात ने वहां के बड़े बिजनेसमैन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब पाकिस्तान के अरबपति देश छोड़कर दूसरे मुल्क का रुख कर रहे हैं। रिपोर्ट् के मुताबिक, बीते 20 महीनों से पाकिस्तान के बिजनेसमैन और अरबपतियों ने दुबई की रियल एस्टेट में भारी निवेश कर रहे हैं। भारत और यूके के बाद दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा विदेशी कारोबारी पाकिस्तान के ही हैं।
दुबई को बना रहे ठिकाना
पाकिस्तान के अरबपति अब दुबई को अपना नया ठिकाना बना रहे हैं। पाकिस्तान के कारोबारियों ने दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में 10।6 अरब डॉलर यानी करीब 88 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है।
पाकिस्तान में नौकरियां खत्म
पाकिस्तान के कई बड़े बिजनेस टाइकून ने अपने कारोबार को दुबई में स्थानांतरित कर दिया है। इसकी वजह से अब पाकिस्तान में नौकरियां खत्म होती जा रही हैं। लोगों के पास खाने के लाले पड़ गए हैं।
इस वजह से भाग रहे अमीर
अरबपतियों के पाकिस्तान छोड़ने की मुख्य वजह वहां के खराब होते आर्थिक हालात हैं। पाकिस्तान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं ने बिजनेसमैन को देश छोड़कर बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया है।
इतने लोग छोड़ चुके देश
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में करीब 8 लाख से ज्यादा पाकिस्तानियों ने विदेशों में नौकरी करने के लिए देश छोड़ा था। जबकि साल 2020 में 2।8 और साल 2021 में 2।25 लाख लोग विदेश चले गए थे।
लगातार खराब हो रहे हालात
पाकिस्तान के आर्थिक हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि मुल्क में लोगों को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा के सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं लोगों के पास काम धंधा नहीं है। नौकरियों के अवसर खत्म होते जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।