Russia Ukraine War : ताकतवर रूस का यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जे का दावा, युक्रेन ने कहा कि फिलहाल जंग जारी

<p><strong>Russia Ukraine War :</strong> <em>रूस और यूक्रेन के बीच को सवा साल ज्यादा हो गया है। न रूस थका है और यूक्रेन ने हार मानी है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेनी शहर बखमुत पर अपना कब्जा जमा लिया है। हालांकि यूक्रेन ने रूस के इस दावे को झूठा करार दिया है और कहा है कि फिलहाल जंग जारी है।</em></p>

Russia Ukraine War : ताकतवर रूस का यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जे का दावा, युक्रेन ने कहा कि फिलहाल जंग जारी
21-05-2023 - 11:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उधर, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बखमुत पर कब्जा करने के लिए वैगनर निजी सेना और रूसी सैनिकों की हमला करने वाली टीमों को बधाई दी है। क्रेमलिन के प्रेस कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘व्लादिमीर पुतिन वैगनर हमले टीमों के साथ-साथ सभी रूसी सैनिकों को बधाई देते हैं, जिन्होंने आवश्यक सहायता प्रदान की।’

उल्लेखनीय है कि जैसे ही वैगनर प्रमुख ने बखमुत पर कब्जा करने का दावा किया तुरंत ही युक्रेन की ओर से इस दावे को खारिज कर दिया गया और कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है। बता दें कि बखमुत डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR) के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और डोनबास में यूक्रेनी सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्ति केंद्र के रूप में कार्य करता है। पहली अगस्त 2022 को शहर को आजाद कराने के लिए भीषण युद्ध हुआ था। वर्ष 2014 में डोनबास की मुक्ति के बाद से इस शहर के लिए यह युद्ध सबसे तीव्र युद्धों में से एक रहा है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषित किया कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान आर्ट्योमोव्स्क शहर (यूक्रेन में बखमुत नाम) को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि जापान के हिरोशिमा में शनिवार से शुरू हुए जी7 लीडर्स समिट के दौरान जारी संयुक्त बयान के अनुसार, यह ऐसे समय में आया है जब जी7 नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के ‘अवैध, अनुचित और अकारण युद्ध की आक्रामकता’ के खिलाफ एक साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।