Russia-Ukraine War : यूक्रेन में खाना, पानी और सैलरी न मिलने पर रूसी रेजीमेंट की बगावत
<p>Russia-Ukraine War : </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
रूस की 127वीं रेंजीमेंट के कमांडरों को आदेश नहीं मानने का आरोपी पाया गया है। पहली आर्मी कोर के इन कमांडर्स ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन में लड़ाई करने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार कमांडर्स के भीतर बगावत हो गई है। जिन सैनिकों ने बगावत की है, उन्होंने अपने सीनियर्स से कहा कि वे अब युद्ध नहीं लड़ सकते हैं क्योंकि न तो पानी है और न ही उन्हें राशन मिला है। सिर्फ इतना ही नहीं कई सैनिकों को उनकी सैलरी तक नहीं मिल सकी है।
सैनिकों की जांच
रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी जीआरयू और एफएसबी की तरफ से हर उस सैनिक की जांच की जा रही है जो इस बगावत के लिए जिम्मेदार है। यूक्रेन की सेना ने बताया है कि इन सैनिकों को उनके पदों से हटा दिया गया है।
What's Your Reaction?