Pakistan News : इमरान कभी भी हो सकते हैं अंदर.! अवैध फंडिंग में जांच एजेंसी ने कसी नकेल
<p><strong>Pakistan News : </strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
इमरान खान को देश की शीर्ष जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने तथा अवैध फंडिंग के मामले में उसके नोटिस का जवाब नहीं देने के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा सकता है। पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने इस संबंध में इमरान खान को दूसरा नोटिस जारी किया।
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान को पिछले बुधवार को पहला नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने एफआईए की टीम के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया। इमरान खान विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अगले आम चुनाव की तैयारियों में जुटी है।
तीन नोटिस के बाद गिरफ्तारी
इमरान खान को गिरफ्तार करने का अंतिम फैसला तीन नोटिस जारी करने के बाद लिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि एफआईए ने पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी से संबंधित पांच कंपनियों का पता लगाया है जो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में काम कर रही है।
What's Your Reaction?