महादेव सट्टेबाजी स्कैम में फंसे साहिल खान , आज मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश

<p>महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान शनिवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए। इस मामले में आज साहिल का बयान दर्ज किया जाएगा। इस केस में कई स्टार्स के साथ-साथ एक्टर साहिल का नाम भी सामने आया था। आज उनका बयान दर्ज किया जाएगा। साहिल मामले की जांच में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।</p>

महादेव सट्टेबाजी स्कैम में फंसे साहिल खान , आज मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश
13-04-2024 - 04:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा, 'आज पुलिस महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में साहिल खान का बयान दर्ज करेगी। माटुंगा पुलिस में मामला दर्ज किया गया था और बाद में मामले को जांच के लिए मुंबई अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले में एसआईटी गठित की गई और जांच चल रही है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एसआईटी का गठन पिछले साल किया गया था
दिसंबर 2023 में, मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में साहिल और तीन अन्य को समन जारी किया। उन्हें दिसंबर में एसआईटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, वह पुलिस पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे।

एफआईआर के मुताबिक इस मामले में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. पिछले साल इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को दुबई में स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर दुबई पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।

कौन हैं साहिल खान 
साहिल खान की नेटवर्थ 170 करोड़ की है। आज तक उन्होंने मात्र पांच फिल्में की हैं।  ऐसे में हरेक के मन में यह प्रश्न आता हैं कि पांच फिल्में करने वाले साहिल खान इतनी बड़ी प्रॉपर्टी के मालिक कैसे हैं? तो बता दें कि फिटनेस की दुनिया में खुद का नाम बनाने के अलावा वो बिजनेस भी करते हैं। उनका 'वॉटर बॉटल' का बिजनेस है। इसके अलावा उनका 'ए लाइफ फिटनेस जिम' भी है, जो मुंबई में फेमस है।आगे अब इस मामले के तार साहिल खान से किस हद्द तक जुड़े हैं ये तो तफ्तीश के बाद ही पता चलेगा। साहिल के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।