ईडी ने जल जीवन मिशन 'घोटाले' में राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को जल जीवन मिशन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया..
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को जल जीवन मिशन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जयपुर में ईडी अधिकारियों ने कई दौर की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया।
महेश जोशी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के मंत्री रहे हैं।
क्या हैं आरोप?
- नवंबर 2023 में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने महेश जोशी और अन्य 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
- एसीबी की एफआईआर के अनुसार, जोशी ने अपने पद का दुरुपयोग किया।
- जल जीवन मिशन की योजनाओं में फंड की हेराफेरी, और PHED विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से घोटाला किया गया।
जल जीवन मिशन क्या है?
यह केंद्र सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। राजस्थान में इस योजना का क्रियान्वयन PHED के माध्यम से हो रहा है।
ईडी की कार्रवाई
- ईडी ने महेश जोशी के ठिकानों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।
- इस मामले में एक बिचौलिये और कुछ ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
अन्य आरोपितों में शामिल हैं
- महेश जोशी के वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा
- मुख्य अभियंता आर.के. मीणा और दिनेश गोयल सहित अन्य अधिकारी
इस गिरफ्तारी से राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का मुद्दा गरमा गया है।
What's Your Reaction?