उत्तर कोरिया से उड़ी सबसे ताकतवर मिसाइल..पड़ोसियों की घिग्घी बंधी, जापान के पास समुद्र में गिरी, बिलबिला उठा दक्षिण कोरिया

<p><em><strong>उत्तर कोरिया ने अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की यह मिसाइल जापान के पास समुद्र में गिरी है। उत्तर कोरिया ने पिछले साल सबसे अधिक मिसाइल टेस्ट किए थे।</strong></em></p>

उत्तर कोरिया से उड़ी सबसे ताकतवर मिसाइल..पड़ोसियों की घिग्घी बंधी, जापान के पास समुद्र में गिरी, बिलबिला उठा दक्षिण कोरिया
18-02-2023 - 10:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बेहद ताकतवर मिसाइल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की यह मिसाइल जापान के नजदीक समुद्र में गिरी है। दक्षिण कोरिया ने इस मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल समुद्र में दागी है। ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि वह तत्काल नहीं बता सकते हैं कि किस तरह की मिसाइल दागी गई है और वह कितनी दूर गिरी है। 
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले ही अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को धमकी दी थी। इसमे चेतावनी देते हुए गया था कि वह दक्षिण कोरिया और अमेरिका की मिलिट्री ड्रिल के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई कर सकता है।
जापान बोला, सबसे ताकतवर मिसाइल
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद जापानी अधिकारियों ने कहा कि यह लॉन्च होने के एक घंटे से अधिक समय बाद जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंदर समुद्र में गिर गया। जापान ने दावा किया है कि यह हथियार उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी मिसाइलों में से एक था। यह 1 जनवरी के बाद उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण था।
पिछले साल उत्तर कोरिया ने किए थे रिकॉर्ड मिसाइल टेस्ट
परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने पिछले साल अभूतपूर्व संख्या में मिसाइलें दागीं थीं। इसमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं। उत्तर कोरिया का दावा है कि उसकी मिसाइलें अमेरिका में कहीं भी हमला करने में सक्षम हैं। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया इन दिनों परमाणु परीक्षण की तैयारी में भी जुटा हुआ है। उत्तर कोरिया ने हाल में ही अपनी सेना की स्थापना के वर्षगांठ के अवसर पर मिसाइलों का सबसे बड़ा जखीरा प्रदर्शित किया था। इसमें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें और क्रूज मिसाइलें भी शामिल थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।