भरतपुर में ‘बदलापुर...’ खूनी जंग में तीन सगे भाइयों की हत्या

<p><em><strong>लाखन और टेंनपाल दोनों गहरे साथी थे। अधिकांश समय दोनों ही साथ रहते थे लेकिन 24 नवम्बर को किसी बात पर हाथापाई हो गई थी।</strong></em></p>

भरतपुर में ‘बदलापुर...’ खूनी जंग में तीन सगे भाइयों की हत्या
28-11-2022 - 06:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के भरतपुर जिले में कुम्हेर थाने के गांव सिकरोरा में शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे छिटपुट विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन सगे भाइयों की हत्या कर दी। घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। 
मामले की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी हिमांशु सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए लाया गया। इस बीच, घटना के बाद सुबह सात बजे परिजनों ने कुम्हेर के सरकारी अस्पताल के सामने अवरोध लगाकर भरतपुर-अलवर मार्ग जाम कर दिया। राज्य में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
दोस्त बने जान के प्यासे
जानकारी के अनुसार लाखन और टेंनपाल दोनों गहरे साथी थे। अधिकांश समय दोनों ही साथ रहते थे, लेकिन 24 नवम्बर को किसी बात पर हाथापाई हो गई थी। कुछ लोगों ने बैठकर सुलह भी करवा दी थी, लेकिन रविवार को लाखन ने अपने साथियों और परिजनों के साथ मिलकर टेंनपाल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके कारण टेंनपाल के पिता गजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, टेंनपाल उसकी मां माया और उसकी पत्नी रवीना गंभीर रूप से घायल हो गए।
जो दिखा उसे ही मार डाला
गोलियों की आवाज सुनकर मृतक गजेन्द्र के बड़े भाई समंदर और ईश्वर आए तो बदमाशों ने उन्हें भी रास्ते मे ही अपनी गोलियों का निशाना बनाते हुए हत्या कर दी। सिकरोरा निवासी गजेंद्र सिंह आरएसी में कांस्टेबल पद पर अलवर जिले में जेल पर तैनात था। 
गांव में मचा कोहराम
समंदर, ईश्वर, गजेंद्र पुत्र छित्तर सिंह जाट तीनों सगे भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। जहां पैतृक गांव में उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। माया पत्नी गजेंद्र, रविता पत्नी टेंनपाल, टेंनपाल पुत्र गजेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। 
अवैध हथियारों का क्रेज बढ़ा
भरतपुर जिले में अवैध हथियार रखने का क्रेज कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आए दिन आम्र्स एक्ट को लेकर होने वाली पुलिस की कार्रवाई भी महज एक खानापूर्ति से कम नहीं है। अब तक अवैध हथियार निर्माण व तस्करी के मामले में मेवात का ही नाम आता रहा है लेकिन अब जिले के अन्य स्थान भी इससे दूर नहीं हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।