सलमान खान को लगाई सरेआम फटकार, 23 साल तक नहीं किया साथ काम

<p><em><strong>दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा मुख्य रूप से हिंदी और कभी-कभी बंगाली, नेपाली और तमिल फिल्मों में काम करते हैं। 5 दशक के लंबे करियर में, 1971 से अब तक उन्होंने 190 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। 2003 में, डेन्जोंगपा को भारत के चैथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।</strong></em></p>

सलमान खान को लगाई सरेआम फटकार, 23 साल तक नहीं किया साथ काम
11-12-2023 - 09:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा बॉलीवुड के एक दमदार विलेन के रूप में जाने जाते हैं, हालांकि बाद में उन्होंने पॉजिटिव रोल से भी लोगों का दिल जीता। वह पिछले 5 दशक से लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने आखिर बार पर्दे पर पिछले साल आई फिल्म ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था, जिसका इंपेक्ट बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रहा था।
आज हम आपको डैनी से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिससे शायद आज तक आप भी अनजान रहे होंगे। बता दें, सलमान खान जब इंडस्ट्री में आए थे, तो उस दौर में डैनी सैकड़ों फिल्म करके बैठे हुए थे, मतलब उस दौर में वह सलमान से काफी सीरियर थे। सीनियर होने के नाते वह काफी अनुशासन का पालन भी करते थे। इसी दौरान सलमान और डैनी दोनों साल 1991 में आई फिल्म ‘सनम बेवफा’ में साथ काम कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान डैनी सेट पर टाइम से पहुंच गए थे और सलमान खान के आने का इंतजार कर रहे थे। सलमान के लेट होने की वजह से डैनी भी काफी देर तक उनका इंतजार करते रहे और जब सलमान सेट पहुंचे तो, डैनी ने फिल्म के सेट पर ही सलमान को फटकार लगा दी।
खबरों की मानें तो उस वक्त डैनी ने सलमान को सबके सामने अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के इस व्यवहार से डैनी काफी नाराज थे और उन्होंने ‘सनम बेवफा’ के बाद 23 साल तक सलमान के साथ नहीं किया। इस दौरान जब भी डैनी को फिल्म ऑफर होते हैं, और उन्हें पता चलता था कि उसमें सलमान हैं, तो वे उस ऑफर को ठुकरा दिया करते थे।
ऐसा कहा जाता है कि डैनी अपने उसूल के बड़े पक्के थे, वो फिल्मों में सिर्फ अपने शर्तों पर ही काम किया करते थे। आखिरकार, दोनों में पैचअप हुआ और फिर दोनों साल 2014 आई फिल्म ‘जय हो’ में साथ काम करते दिखे, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं दिखा पाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।