शूटर नीतिन फौजी को लाया गया जयपुर, सोडाला थाने में रखा गया
<p><em><strong>सोडाला पुलिस थाने के बाहर हथियार बंद जवानों को तैनात किया गया है। थाना परिसर कड़ी सुरक्षा के घेरे में है। </strong></em></p>
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल एक आरोपी रामवीर को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। रामवीर पर शूटरों को जयपुर से भागने में मदद करने का आरोप है। गोगामेड़ी हत्याकांड के एक आरोपी शूटर नीतिन फौजी को पुलिस जयपुर लेकर आ गई है। आरोपी नीतिन फौजी को सोडाला थाने में रखा गया है। सोडाला पुलिस थाने के बाहर हथियार बंद जवानों को तैनात किया गया है। थाना परिसर कड़ी सुरक्षा के घेरे में है। इससे पूर्व पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी रामवीर को लेकर कोर्ट में पहुंची। जहां आरोपी रामवीर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट पुलिस को 8 दिन का रिमांड मिला है। इसके बाद पुलिस रामवीर से कड़ी पूछताछ में जुटी है।
What's Your Reaction?