सानिया - शोएब और ' वो ' क्या मसला चल रहा है
<p><em><strong>भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक को लेकर लगातार खबरें तेजी से चल रही है। जिस पर अब पाकिस्तानी टीवी चैनल ने मुहर लगा दी है। हालांकि, अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।</strong></em></p>
पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई। इसके मुताबिक कानूनी मसलों को हल करने के बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक आधिकारिक रुप से तलाक की घोषणा करेंगे। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘विभिन्न शो के लिए अनुबंध और कानूनी दांव-पेंच की वजह से दोनों अलग होने को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।
अनुबंध के चलते करेंगे घोषणा
बता दे कि, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के पास कई अनुबंध हैं, जिन्हें पूरा करना है। सूत्र ने जियो न्यूज को यह भी बताया कि सानिया और शोएब ने अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक को को-पैरेंटिग करने का फैसला किया है।
आयशा उमर बीच में आई
बताया जा रहा है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है जिसके चलते तलाक की नौबत आई। दरअसल, शोएब मलिक ने पिछले साल आयशा उमर के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। उस फोटोशूट बाद से ही आयशा के साथ शोएब का नाम जोड़ा जा रहा है। शोएब मलिक ने फोटोशूट को लेकर कहा था कि क्रिकेटर होने के चलते उन्हें मॉडलिंग की समझ नहीं थी लेकिन इस फील्ड में आयशा ने बहुत मदद की।
What's Your Reaction?