पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अस्वीकार्यः कांग्रेस

<p><em><strong>शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को &quot;पूरी तरह से अस्वीकार्य&quot; और &quot;पूरी तरह से गलत&quot; बताया। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी के शेष हत्यारों को मुक्त करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला अस्वीकार्य और पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस पार्टी इसकी स्पष्ट रूप से आलोचना करती है और इसे पूरी तरह से अक्षम्य मानती है।&nbsp;</strong></em></p>

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अस्वीकार्यः कांग्रेस
12-11-2022 - 01:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने एक बयान में कहा,“ यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर भारत की भावना के अनुरूप काम नहीं किया। ”

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ''पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अन्य हत्यारों को मुक्त करने का SC का निर्णय अस्वीकार्य और पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस इसकी आलोचना करती है और इसे पूरी तरह से अक्षम्य मानती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि SC ने भारत की भावना के अनुरूप काम नहीं किया|

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन सहित छह दोषियों को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या मामले के दोषियों में से एक एजी पेरारिवलन के मामले में अदालत का फैसला उनके मामले में समान रूप से लागू होता है।

बता दें कि राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में श्रीलंका के लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम समूह की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी| सात दोषियों को हत्या में भूमिका को लेकर कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी|

साल 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दखल के बाद नलिनी श्रीहरन की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था| साल 2008 में, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने वेल्लोर जेल में उससे मुलाकात की थी|

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी सवाल उठाए.उन्होंने कहा कि "सोनिया गांधी अपना मत देने का अधिकार रखती हैं लेकिन मैं पूरे सम्मान के साथ कहता हूं कि पार्टी उनके मत से सहमत नहीं है और उन्हें भी यह बात स्पष्ट रूप से बता दी गई है।" सिंघवी ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि "इस मामले में हमारे पास जो भी विकल्प होंगे उनका हम इस्तेमाल करेंगे. राजीव गांधी का बलिदान हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे."

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।