मौसम विभाग का आया ताजा अलर्ट, जाने किन-किन जिलों में होगी बारिश

<p><em><strong>राजस्थान में मानसून ब्रेक की वजह से मौसम शुष्क और धूप निकलने से लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे है। इस बीच मौसम के करवट बदलने के संकेत मिल रहे हैं।</strong></em></p>

मौसम विभाग का आया ताजा अलर्ट, जाने किन-किन जिलों में होगी बारिश
16-08-2023 - 08:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में मानसून ब्रेक की वजह से मौसम शुष्क और धूप निकलने से लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे है। इस बीच मौसम के करवट बदलने के संकेत मिल रहे है। मंगलवार को राजधानी जयपुर सहित कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। 
मौसम विभाग के माने तो 20 अगस्त से मौसम फिर बदलेगा और अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 15 और 16 अगस्त को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित हैं। बारिश नहीं होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते बारिश नहीं होती है तो फसलों में खासा नुकसान उठाना पड़ेगा।
इन जिलों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार शाम को लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए यलो अलर्ट में अगले तीन घंटे में जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
अभी तक यहां हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़, धारियावाद, अरनोद, करौली के टोडाभीम, माउंटआबू, भरतपुर के नगर और उदयपुर में बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में हल्की बारिश हुई दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।