श्रद्धा मर्डर केस को एक दुर्घटना कहने वाले गहलोत के बयान पर सतीश पूनिया ने दिखाया आईना

<p><em><strong>श्रद्धा मर्डर केस&nbsp;पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर&nbsp;भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पलटवार करते हुए&nbsp; कहा कि&nbsp;लव जेहाद, लैंड जेहाद धर्मांतरण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य&nbsp;के गृहमंत्री&nbsp;का बयान अपीजमेंट के प्रोटेक्शन की पराकाष्ठा है, बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान है, इसकी कड़ी निंदा करता हूं।</strong></em></p>

श्रद्धा मर्डर केस को एक दुर्घटना कहने वाले गहलोत के बयान पर सतीश पूनिया ने दिखाया आईना
22-11-2022 - 04:26 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

घटना पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूनियां ने कहा कि यह जो लड़ाई है,जो घटना है, एक मानसिकता की लड़ाई है, विचार की लड़ाई है कि किस तरीके से सुनियोजित षड्यंत्र कर लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और इससे सबसे ज्यादा कोई प्रभावित है तो वह राजस्थान है। चाहे मेवात क्षेत्र हो या मुख्यमंत्री की कुर्सी के नीचे का क्षेत्र जहां धर्मांतरण की घटनाएं हुई हैं। 

मुख्यमंत्री का बयान घटना को न्यायसंगत बताने जैसा

श्रद्धा हत्याकांड की संवेदना का उनके ऊपर कोई असर नहीं है, उल्टा मुख्यमंत्री यह जस्टिफाई करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह सामान्य घटना थी। उनका यह बयान बहुत ही चिंताजनक भी है और दुर्भाग्यपूर्ण भी है किसी प्रदेश का मुखिया जो गृहमंत्री भी है, ऐसी बयानबाजी करते हैं तो यह समाज के लिए चिंताजनक है। यह लड़ाई किसी कम्युनिटी की नहीं है, यह मानसिकता की लड़ाई है, आतंकवाद, अराजकता जैसी घटनाएं और प्रदेश में भीलवाड़ा से लेकर करौली, जोधपुर और उदयपुर तक सीक्वेंस में घटनाएं हुईं हैं।

तुष्टिकरण की पराकाष्ठा 

एनआईए की इन्वेस्टिगेशन में बहुत सारी चीजें सामने आई हैं, पीएफआई के कनेक्शन की हम बात कहते रहे थे कि राजस्थान में पीएफआई पैर पसार रहा है लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई इल्म नहीं था, मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री का यह बयान तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।