Fifa World Cup 2022 : मार्टिन बॉयल चोट के चलते हुए फीफा 2022 से बाहर
<p><strong>Fifa World Cup 2022 : Australia</strong><em><strong> के विंगर मार्टिन बॉयल घुटने की चोट के कारण फीफा विश्व कप से बाहर हो गए हैं। Australia ने घोषणा की है कि 26 सदस्यीय टीम में मार्का टिलियो उनकी जगह लेंगे।</strong></em></p>
तीन हफ्ते पहले लगी थी चोट
स्काटिश लीग टीम हाइबरनियन के लिए खेलने वाले बायल को लगभग तीन हफ्ते पहले चोट लगी थी और वो कतर में होने वाले फुटबाल विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया की टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं कर पाए।
विश्वकप में खेलने का सपना टूटा
29 वर्षीय बायल ने इंस्टाग्राम पर अपने बयान में लिखा कि नहीं पता कि मैं शब्दों में यह कैसे बयां करूं कि विश्व कप टीम से बाहर होकर मैं कितना निराश हूं। फिट होने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि टीम में चुने जाने और टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में भूमिका निभाने की खुशी है। आभारी हूं कि मुझे शिविर में रखा गया। मैदान के अंदर और बाहर साथियों का पूरा समर्थन करूंगा और पूरे विश्व कप का अनुभव लूंगा।
What's Your Reaction?