सत्याग्रह कांग्रेस के अहंकार का खुला प्रदर्शन : भाजपा, सुधांशु त्रिवेदी ने प्रियंका गांधी को दिखाया आइना, पूछे कड़वे सवाल...क्या जवाब देंगी वो ?

<p><em>&#39;इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने खून से सींचा है&#39;, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने उन्हें पहले कांग्रेस के अस्तित्व के प्रति अपनी सोच को साफ करने की सलाह दी। देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह पर भाजपा ने चुन-चुनकर निशाना साधा।&nbsp;</em></p>

सत्याग्रह कांग्रेस के अहंकार का खुला प्रदर्शन : भाजपा,  सुधांशु त्रिवेदी ने प्रियंका गांधी को दिखाया आइना, पूछे कड़वे सवाल...क्या जवाब देंगी वो ?
26-03-2023 - 05:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भाजपा ने कांग्रेस पर उसके 'संकल्प सत्याग्रह' की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह देश के "संपूर्ण पिछड़े समुदाय" के खिलाफ अपनी टिप्पणी को सही ठहराने के लिए देश के संविधान और राहुल गांधी के खिलाफ अदालत के फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रही है।
सत्याग्रह नहीं निर्लज्जता,अहंकार 
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सम्पूर्ण लोकतंत्र का अपमान करने वाले लोग सत्याग्रह के नाम पर महात्मा गांधी जी की समाधि पर जो कर रहे हैं, उसमें सत्य के प्रति कोई आग्रह नहीं बल्कि अहंकार का दुराग्रह निर्लज्जता के साथ नज़र आ रहा है। 

राहुल की सांसदी का जाना  है न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा 
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी मामले में जो भी हुआ वह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा था। संसद का पुराना नियम था जिसके तहत उनकी सांसदी गई। उन्होंने कहा,  ये लोग अदालत के प्रति दुराग्रह कर रहे हैं।

तय करिये कौन से कांग्रेस के लोग 
'इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने खून से सींचा है', कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बयान पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा, 'हमे तो इतिहास में पढ़ाया गया था कि गांधी जी ने बगैर खून बहाए देश को आजादी दिलाई थी, तो प्रियंका जी पहले तय कर लें कि कौन से कांग्रेस के लोगों ने खून बहाया।' 
प्रियंका गांधी के परिवार वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'आपकी दादी इंदिरा गांधी के खिलाफ अदालत द्वारा दोष सिद्ध हुआ था। राजीव गांधी का नाम बोफोर्स घोटाले में सामने आया था। आप किस पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात कर रहे हैं।'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवारवाद के आरोपों पर भगवान राम की मिसाल दी थी। इस पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा भगवान राम की तुलना करना बेहद दुखद है। गांधी का अंतिम शब्द था, हे राम और कांग्रेस वाले राम को काल्पनिक बताकर राम मंदिर के खिलाफ खड़े हुए थे। राम को काल्पनिक कहने वाली पार्टी कांग्रेस, आज राम की मिसाल दे रही है।

सजायाफ्ता होने के बाद कर रहे ड्रामा 
सुधांशु ने चुनौती देते हुए पुछा, 'एक कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर का नेता बताएं जिसने आजादी के लिए खून बहाया हो या काला पानी की सजा काटी हो या अंग्रेजों की गोली से जान गंवाई हो।' सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के सत्याग्रह को गांधीजी का भी तिरस्कार बताया। उन्होंने कहा, गांधी जी ने अपना पहला सत्याग्रह सामाजिक कारण से किया था, जबकि कांग्रेस आज अपने लिए अपने निजी कारण से सजायाफ्ता होने के बाद अदालत के फैसले के खिलाफ सत्याग्रह का ड्रामा करती दिख रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।